logo

सरकार का अधिकार है कानून बनाना, लेकिन अगर वो जनहित के खिलाफ हुआ तो जनता उन्हें ला देगी धरती पर: प्रशांत किशोर

prashat1.jpeg

मुजफ्फरपुर
जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि देश में 75 सालों में कितने साल से मोदी की सरकार है? अभी तो 9 साल ही हुआ है, क्यों घबरा रहे हैं?  इंदिरा गांधी की सरकार थी तो उन्होंने संविधान की प्रस्तावना में जो परिवर्तन करना चाहा कर दिया। कई तरह के कानून बने। जो भी सरकार में आता है उसका अधिकार होता है कानून बनाना। लेकिन जनता का भी अधिकार है कि जिस बात पर आपको बहुमत दिया है अगर आप उनके लिए कानून बना रहे हैं वो उनकी आशाओं, अपेक्षाओं और भावनाओं के खिलाफ जाएगा तो जनता फिर उन्हें धरती पर ला देगी। 

इसे भी पढे़ं- गोमिया के विधायक लंबोदर महतो सिल्ली पुलिस की हिरासत में, जानें क्या है पूरा मामला...

नयी व्यवस्था चीजों को सही कर देगी 

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि छह महीने बाद चुनाव होंगे। अगर एक नई सरकार चुनकर आ गई तो फिर कह सकती है कि इसका नाम INDIA ही रहेगा। आज नहीं तो 5 बरस बाद जो भी सरकार आएगी वो कर सकती है। जनता की क्या भावना है, जनता क्या चाहती है आप और हम मत के द्वारा व्यक्त करते हैं। जो जनप्रतिनिधि पार्लियामेंट में चुन कर जाता है वही लोग तो निर्णय लेंगे। नेता अगर आपकी भावना के अनुरूप निर्णय लेंगे तो जनता आपके साथ खड़ी रहेगी। अगर वो आपकी भावना के अनुरूप निर्णय नहीं लेंगे तो उनको चुनाव हारना पड़ेगा। नयी व्यवस्था आयेगी उस चीज को करेक्ट कर देगी। आप इसे एक कानून एक निर्णय एक पार्लियामेंट से मत जज कीजिए।

 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N