logo

20 दिन पहले दुबई गए गोपालगंज के सोनू की ईरानी मिसाइल अटैक में मौत

dsf1.jpg

गोपालगंज/बिहार
गोपालगंज जिले के थावे बाजार के निवासी सोनू कुमार गुप्ता 20 दिन पहले ही दुबई गए थे। मीडिल ईस्ट में समुद्री जहाज पर ड्यूटी के दौरान मौत हो गई है। परिजनों के मुताबिक, सऊदी अरब के निकट हार्मुज समुद्री क्षेत्र में मौजूद जहाज पर ईरान की ओर से हमला किया गया था। इस हमले में सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मंगलवार सुबह घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

चार वर्षों से दुबई की कंपनी में कार्यरत थे 
परिजनों के मुताबिक, सोनू पिछले चार सालों से दुबई के ही एक एक शिपिंग कंपनी में कार्यरत थे। घटना के बाद परिजनों ने बताया कि वह करीब 20 दिन पहले ही छुट्टी बिताकर अपने घर से दुबई लौटे था। सोनू के पिता थावे बाजार में जूता-चप्पल की दुकान चलाते हैं। परिवार का कहना है कि सोनू परिवार के इकलौता कमाने वाला सदस्य था।

परिवार में कोहराम
सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। खबर फैलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सोनू के घर पर स्थानीय लोगों की भीड़ लगी हुई है। आसपास के लोग लगातार परिजनों को सांत्वना देने के लिए उसके घर पर आ रहे हैं।

Tags - Sonu Kumar Gupta Death Gopalganj Newsमिडिल ईस्ट हमला Dubai Ship Company