द फॉलोअप डेस्क
बिहार से फर्जीवाड़े का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां पटना से सटे बख्तियारपुर दियारा में बाढ़ राहत की सहायता राशि कई मृतकों के बैंक खातों में भेज दिया गया। बता दें कि हरदासपुर दियारा, कालादियारा, रूपस महाजी, चिरैया रूपस और रामनगर सतभैया पंचायत के बाढ़ पीड़ितों के बैंक खाते में सात-सात हजार रुपये आए हैं। जिनमें कई लाभार्थी मृत पाए गए हैं। जबकि इन लाभार्थियों के बैंक खाते अब भी चालू है। जिसके बाद तुरंत अधिकारियों को इस मामले से अवगत करा दिया गया है।.jpg)
हरदासपुर दियारा के मुखिया मनोज कुमार ने जानकारी दी है कि उनके पंचायत में बाढ़ प्रभावितों की लिस्ट में लगभग सौ लोग ऐसे हैं जो इस पंचायत के निवासी नहीं है। वहीं 8 से 10 लोग तो ऐसे हैं जिनका निधन हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया है कि बाढ़ पीड़ितों की सूची के लिए न तो अनुश्रवण समिति की राय ली गई और न ही किसी मुखिया से परिवार की जानकारी मांगी गई। मनोज कुमार ने बताया कि मृतकों की सूची जनप्रतिनिधियों ने सीओ को सौंपी गई थी। इसके बावजूद जिला मुख्यालय के कर्मियों द्वारा लापरवाही बरती गई। 
वहीं उन्होंने जानकारी दी कि हरदासपुर दियारा निवासी राम बालक राय, दीना राय, कैलाश राय, राम किशुन राय अलखदेव राय का निधन वर्ष 2024 से पहले हो चुकी है। इसके बावजूद खाते में बाढ़ सहायता की राशि 7-7 हजार रुपये भेजी गई। ऐसे ही अन्य पंचायतों में भी बाढ़ की राशि आई है, जो बिहार के फर्जीवाड़े के खुलासे करती है।