द फॉलोअप डेस्क
बिहार के खगड़िया में एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक ही परिवार के 4 बच्चों की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चे पानी भरे गड्ढे में नहाने गये थे। तभी चारों गहरे पानी में चले गये। जिसके बाद SDRF की टीम के द्वारा लगातार खोजबीन की जा रही थी। लेकिन आज सुबह काफी मशक्कत के बाद चारों के शव बरामद किये गये हैं। शव मिलने के बाद से परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है। 
घटना खगड़िया के चौथम थाना इलाके के कंकड़ कुड़िया बहियार की बताई जा रही है। वहीं मृतक बच्चों की पहचान 12 वर्षीय गोलू कुमार, 9 वर्षीय कर्ण कुमार जो कि दोनों सगे भाई थे, 11 वर्षीय अंशु कुमारी और 10 वर्षीय अन्नू कुमारी के रूप में की गई है। चारों बच्चे आपस में चचेरे भाई बहन थे। 
बताया जा रहा है कि बीते सोमवार को चारों बच्चे अपने घर से स्कूल जाने निकले थे लेकिन स्कूल जाने से पूर्व वे सभी पानी से भरे गड्ढे में नहाने चले गये। जिसके बाद पानी से भरे गड्ढे में डूबता चले गये और उनकी मौत हो गई। बच्चे के घर वापस नहीं आने के बाद लोगों ने काफी खोजबीन की। तभी उन्हें गड्ढे के पास से उनके खोले हुए कपड़े मिले, जिसके बाद पुलिस ने SDRF टीम के साथ खोजबीन शुरू कर दी थी। और आज सुबह काफी मशक्कत के बाद उन्हें ढूंढा जा सका। शव मिलने के बाद पुरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई और घर वालों का भी रो रोकर बुरा हाल है।