logo

तेजस्वी की बढ़ी चिंता: बिहार राज्यसभा चुनाव में अभी तक वोट देने नहीं पहुंचे महागठबंधन के चार विधायक

fef.jpg

द फॉलोअप डेस्क

बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए सोमवार को मतदान जारी है। सूत्रों के मुताबिक, एनडीए के लगभग सभी विधायक अपना वोट डाल चुके हैं, जबकि महागठबंधन से कांग्रेस के 3 विधायक और राजद के 1 विधायक अभी तक वोट डालने नहीं पहुंचे हैं। इसे लेकर राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। जिन चार विधायकों ने अभी तक अपना वोट नहीं डाला है उसमें कांग्रेस से वाल्मीकिनगर के विधायक सुरेंद्र प्रसाद, फारबिसगंज से विधायक मनोज विश्वास और मनिहारी के विधायक मनोहर सिंह शामिल हैं, साथ ही राजद के विधायक फैसल रहमान शामिल हैं।

Tags - Bihar Rajya Sabha election 2026 Mahagathbandhan MLAs absent Bihar RS voting update NDA MLAs vote Bihar Congress MLAs not voted Bihar RJD MLA Faisal Rahman Surendra Prasad Valmikinagar Manoj Vishwas Forbesganj Manohar Singh Manihari Bihar politica