logo

तालाब में नहाने के क्रम में पैर फिसला, एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में 5 बच्चे डूबे; चार की मौत

हादसा.jpg

मधुबनी/बिहार 
मधुबनी जिले में एक तालाब में 5 मासूम बच्चे नहाने गए थे, डूबने से चार की मौत हो गई। नहाने के दौरान पैर फिसलने से एक युवक गहरे पानी में चला गया औऱ डूबने लगा। इसे देखकर तालाब में नहा रहे बाकि के 4 बच्चे भी बचाने के लिए गहरे पानी में उतर गए। देखते ही देखते सभी बच्चे गहरे पानी में समा गए। घटना बिस्फी प्रखंड के केरवार गांव की है।  

मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाई
इसी दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बच्चों को छटपटाते देख बचाने के लिए तालाब की ओर दौड़े और पानी में छलांग लगाकर बच्चों को ढूंढने लगे। काफी देर बाद तालाब से सभी बच्चों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि चार बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा किस्मत से सुरक्षित है।

स्थानीय प्रशासन ने संवेदना प्रकट की
इस घटना के बाद से गांव में कोहराम मच गया। परिजनों में चीख-पुकार मच गई। एक साथ चार बच्चों की मौत से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। स्थानीय प्रशासन ने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए आपदा प्रबंधन विभाग के तहत मिलने वाली उचित सरकारी सहायता राशि जल्द से जल्द उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है। आसपास के लोग पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाने में लगे हुए हैं।

Tags - Madhubani news Madhubani drowning incident Bihar drowning accident