बिहार
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आशियाना आज शुक्रवार को बदलने वाला है। दो दशकों तक बिहार की सत्ता का केंद्र रहा 1 अणे मार्ग स्थित सीएम आवास अब खाली हो रहा है। पूर्व सीएम का सामान पटना स्थित 7 सर्कुलर रोड आवास में शिफ्ट किया जा रहा है।

ट्रक्टर से ढोया जा रहा सामान
दरअसल सोशल मीडिया पर इसको लेकर तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही हैं, जिसमें साफ देखा जा रहा है कि नीतीश कुमार का सामान ट्रैक्टर से 1 अणे मार्ग स्थित सीएम आवास से 7 सर्कुलर रोड आवास में शिफ्ट किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, नीतीश कुमार नए आवास का कई बार निरीक्षण कर चुके हैं।

नए आवास पर कड़ी सुरक्षा
जानकारी के अनुसार, 7 सर्कुलर रोड पटना के VIP और हाई सिक्योरिटी जोन में आता है। पूर्व सीएम के नए आवास गेट पर कड़ी सुरक्षा रहेगी। हर जगह सीसीटीवी कैमरे और पुलिस बल की तैनाती रहेगी। परिसर का हर कोना पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। बंगले के चारों ओर पेड़-पौधे और हरियाली से घिरा शांत वातावरण है।