द फॉलोअप डेस्क
बिहार के सहरसा से महिला पुलिसकर्मियों का डांस का एक विडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक भोजपुरी गाने मारब सिक्सर के 6 गोली छाती में रे ! पर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला पुलिसकर्मी डांस कर रही हैं, वहीं पुरुष पुलिसकर्मियों का जमावड़ा लगा हुआ है। वो लोग अपनी-अपनी मोबाइल में वीडियो रिकॉर्ड करने में जुटे हुए थे, जबकि महिला पुलिसकर्मी डांस को एंजॉय कर रही थीं। अब इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। हालांकि, द फॉलोअप इस वीडियो की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है, मगर बिहार पुलिस के बड़े अफसरों ने इस विडियो पर सिपाहियों से सफाई मांगी है।.jpeg)
यह वीडियो सहरसा जिले के बरियाही स्थित होमगार्ड कैंप का बताया जा रहा है, जहां कई महिला जवान पुलिस की वर्दी में विवादित भोजपुरी गाने पर ठुमके लगा रही हैं। हैरानी की बात ये है कि महिला जवान जिस गाने पर डांस कर रही हैं, वह कभी बिहार में क्राइम कल्चर रूप में जाना जाता था। वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस मुख्यालय के उन सख्त निर्देशों पर सवाल उठने लगे हैं, जिनमें वर्दी में रील्स बनाने और अनुशासनहीनता बरतने पर कड़ी रोक लगाई गई थी।.jpg)
ये वही गाना है जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान 'जंगलराज' का मुद्दा उठाया था। जानकारी के अनुसार, ये डांस पासिंग आउट परेड के बाद आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हुआ। 
अब होमगार्ड के डीएससी संजीव कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए जानकारी दी है और कहा है कि "वीडियो में दिख रही महिला होमगार्ड कर्मियों की पहचान कर ली गई है और उनसे आधिकारिक तौर पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर इन जवानों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है। विभाग ये जांच कर रहा है कि कैंप परिसर के भीतर इस तरह की अनुशासनहीनता की अनुमति किसने दी।"