logo

Jharkhand : पसंद के लड़के से शादी करना चाहती थी किरण, पिता ने बेटे के साथ मिलकर रेता गला

WhatsApp_Image_2022-03-07_at_15_11_32.jpeg

गोपालगंज: 
बिहार के गोपालगंज में पिता बेटी की गला काटकर कर हत्या कर दी। इस जघन्य हत्याकांड में आरोपी के छोटे भाई और बेटे ने भी उसका साथ दिया। बता दें कि शराब के नशे में लड़की के पिता और उसके चाचा समेत 3 लोगों ने मिलकर बड़ी बेरहमी तरीके से हत्या कर दी। हत्या के बाद बेटी का शव खेत में फेंक दिया गया था। घटना नगर थाना क्षेत्र के कोटवा गांव की है। मृतक युवती की पहटान 19 वर्षीय किरण कुमारी के रूप में की गई है। युवती गांव के इंद्रदेव राम की पुत्री थी। 

पसंद के लड़के से शादी करना चाहती थी किरण
मृतक की मां कलावती देवी का आरोप है कि किरण कुमारी की शादी उसके पिता इंद्रदेव राम मशान थाना गांव के बिरछा के नाती शर्मा से कराना चाहता था, लेकिन किरण और उसकी मां को लड़का पसंद नहीं था। इसलिए शादी करने से इंकार कर दिया था। मृतका किसी और को पसंद करती थी और उससे शादी करना चाहती थी। मृतका की मां कलावती देवी का यह भी आरोप है कि उसके पति इंद्रेव राम हमेशा शराब पीकर घर आते थे और बेटी इसका विरोध करती थी। 

पिता, चाचा और बड़े भाई ने मिलकर गला रेता
रविवार की रात किरण के पिता, उसके चाचा और बड़े पापा शराब के नशे में घर पहुंचे और उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। विरोध करने पर कलावती देवी को भी घायल कर दिया गया। जब सुबह वारदात की सूचना पाकर पुलिस पहुंची तो शव खेत में पड़ा था। मिली जानकारी के मुताबिक तीनों आरोपी हत्या को अंजाम देने के बाद घर से भाग गए। सदर एसडीपीओ संजीव कुमार ने जांच के बाद अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने का निर्देश जारी किया।