द फॉलोअप डेस्क
दरभंगा से अहमदाबाद जा रही साबरमती एक्सप्रेस में TTE बनकर वसूली कर रहे एक युवक का पर्दाफाश हुआ है। आरोपी का नाम श्रवण कुमार कापड बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, युवक नेपाल स्थित धनुषा का निवासी है। उसे समस्तीपुर जीआरपी को सौंप दिया गया है।

वहीं, इस युवक का पर्दाफाश करने के लिए हेड टिकट परीक्षक सोमनाथ राय को मंडल रेल प्रबंधक द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। बताया जा रहा है कि ट्रेन में जब TT द्वारा टिकट चेकिंग किया जा रहा था तभी उस फर्जी TTE का पर्दाफाश हुआ।
.jpeg)
जानकारी के अनुसार, युवक टिकट चेक करने के नाम पर अवैध वसूली करता था। फिलहाल, युवक को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर पूछताछ किया जा रहा है।