logo

डायल 112 के संविदा चालकों की सेवा अवधी में 1 साल का विस्तार, बिहार सरकार ने मानदेय भी बढ़ाया

11212.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार सरकार ने डायल 112 यानी इमरजेंसी रिस्पॉन्स के संविदा चालकों को नए साल का बड़ा तोहफा देते हुए उनकी सेवा अवधि मार्च 2027 तक बढ़ा दी है। साथ ही इसके मानदेय को भी बढ़ाया गया है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि गृह विभाग द्वारा इन संविदा चालकों की सेवा अवधि मार्च 2027 तक बढ़ाई गई है। अभी तक चालकों को हर महीने 25 हजार रुपये मिलता था, अब 30 हजार रुपये मिलेगा।
इसमें 4,000 रुपये वर्दी भत्ता भी दिया जाएगा। एक साल के सेवा विस्तार पर एक एक्स्ट्रा इंक्रीमेंट जोड़ा जाएगा। इसके लिए बजट अनुमान में 25 करोड़ रुपये खर्च अनुमानित है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इमरजेंसी रिस्पॉन्स के संचलन के लिए कुल 4426 चालक स्वीकृत हैं। इनमें 3418 चालक तैनात हैं। 1009 चालक रिक्त हैं। जल्द ही भर्ती प्रक्रिया की जाएगी ताकि सभी पदों को भरा जा सके।
उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पुलिस व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए काम कर रही है। इसमें युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा किए जा रहे हैं। पुलिस केंद्र के तहत कार्यबल भवन, गार्ड रूम व ट्रांजिट पुलिस केंद्र के निर्माण की स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा महिला पुलिस कर्मियों के लिए 200 बेड क्षमता वाले बैरक के निर्माण की स्वीकृति दी गई है। साथ ही डायल 112 की संख्या बढ़ाने के लिए भी लगातार कार्य हो रहा है।
डायल 112 के चालकों के वेतन में वृद्धि के उठे विवाद को लेकर अब तक वेतन वृद्धि की मांग करने वाले 18 चालकों को सेवा से हटा दिया गया था। इनमें से कुछ पूर्व सैनिक थे। इन पूर्व सैनिकों को पुनर्विचार कर नौकरी देने का निर्णय लिया गया है। विभाग ने कहा कि अनुशासनहीनता और कार्य में बाधा उत्पन्न करने के कारण कार्रवाई की गई थी।
 

Tags - bihar news bihar khabar bihar update bihar trending news Dial 112 news bihar government news