द फॉलोअप डेस्क
बीते दिन शनिवार को निर्वाचन आयोग की राजनीतिक पार्टियों संग बैठक के बाद एक बार फिर रविवार को आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। यह बैठक पटना में हुई। जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि बिहार विधानसभा का कार्यकाल खत्म होने से पहले चुनाव करा लिए जायेंगे। हालांकि आज भी चुनाव के तारीखों की घोषणा नहीं की गई है। 
आपको बता दें कि 22 नवंबर 2025 को नीतीश कुमार का कार्यकाल खत्म होने वाला है। ज्ञानेश कुमार ने कहा कि "चुनाव आयोग की टीम पिछले 2 दिनों से बिहार में है। इससे पहले भी हमारे सीनियर अधिकारी पूरे बिहार का दौरा कर चुके हैं। यहां आने के बाद आयोग ने सबसे पहले मान्यता प्राप्त दलों के साथ बैठक की। राज्य के सीनियर अधिकारियों के साथ भी मीटिंग हुई है। अब हम लोग आखिरी चरण में हैं और पूरा ब्यौरा देकर दिल्ली जाना है।".jpg)
उन्होंने आगे बताया कि आयोग ने पहली बार बूथ-स्तरीय अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया है। जिसकी शुरुआत बिहार से हुई है। ज्ञानेश कुमार ने आगे जानकारी दी है कि BLO जब मतदाता के पास जाए तो मतदाता उन्हें अच्छे से पहचान पाए, इसके लिए उनके लिए भी ID कार्ड शुरू किए गए हैं। अब पोलिंग बूथ के बाहर मोबाइल जमा कर वोट देने की सुविधा की गई है। अब बिहार के अलावा देश के किसी भी बूथ पर 1200 से ज्यादा वोटर नहीं होंगे। वहीं चुनाव की प्रक्रिया भी अब लाइव की जाएगी।