द फॉलेअप डेस्क
पटना से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, शहर के विवेकानंद कॉलोनी मोड़ पर आज गुरुवार सुबह एक 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की चापड़ से गला काटकर हत्या कर दी गई है। व्यक्ति नाम मोहम्मद रईस बताया जा रहा है। वहीं, इस घटना की जानकारी पटना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

वहीं, पुलिस द्वारा पुछताछ में मृतक की बेटी ने अपने चचेरे भाई मोहम्मद अयाज पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस द्वारा दिए गए जानकारी के अनुसार, मृतक की बेटी ने बताया कि अयाज पहले भी कई बार धमकी दी थी। हालांकि, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
.jpeg)
बहरहाल, विवेकानंद कॉलोनी मोड़ के आसपास जितने भी CCTV कैमरे लगे हुए हैं सब खंगाले जा रहे हैं। वहीं, एफएसएल टीम को भी साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया गया है, ताकि जल्द से जल्द मामले का खुलासा किया जा सके।