logo

एक बार फिर से JDU की कमान CM नीतीश कुमार के पास, निर्विरोध चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

NITISH_KUMAR_CM.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को एक बार फिर JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध रूप से चुने गए। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद किसी और नेता ने अपना पर्चा दाखिल नहीं किया, इसलिए नीतीश कुमार को अध्यक्ष पद के लिए चुन लिया गया है। जदयू के राष्ट्रीय सचिव और मुख्यालय प्रभारी मोहम्मद निसार ने बताया कि अध्यक्ष पद की उम्मीदवारी के लिए नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि मंगलवार 24 मार्च, 2026 को सुबह 11 बजे थी। इसके बाद निर्वाचन अधिकारी अनिल प्रसाद हेगड़े (पूर्व सांसद, राज्यसभा) नीतीश कुमार को निर्वाचित घोषित करते हुए निर्वाचन प्रमाण पत्र जारी करेंगे। इस मौके पर पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह, बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार और अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

निर्वाचित होने के बाद नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य के रूप में दिल्ली की राजनीति में सक्रिय होंगे, लेकिन पार्टी की कमान अपने पास बनाए रखेंगे। बता दें कि इससे पहले ललन सिंह ने अध्यक्ष पद छोड़ दिया था, और तब नीतीश ने यह जिम्मेदारी संभाली थी। नीतीश कुमार अब चौथी बार JDU के अध्यक्ष बने हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि नीतीश के बेटे निशांत कुमार ने हाल ही में राजनीति में कदम रखा है और भविष्य में उन्हें बिहार की नई सरकार में डिप्टी सीएम बनाए जाने की संभावनाएं हैं। नीतीश के दिल्ली जाने के बाद बिहार में नई सरकार बनेगी।

Tags - bihar chief minister nitish kumar jdu national president elected unopposed nomination deadline