logo

बिहार में मौसम का डबल अटैक, दक्षिण भागों में लू के खतरे; उतरी इलाकों में आंधी-बारिश का अलर्ट

5वव.jpg

द फॉलोअप, बिहार
बिहार में आज से मौसम का डबल अटैक देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने जहां एक तरफ राज्य के दक्षिणी इलाकों में लू चलने की संभावना जताई है और अगले 24 घंटों में इन क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। वहीं, उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में तेज आंधी, वज्रपात और बारिश की चेतावनी जारी की है। 

2 मई से 7 मई तक बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने 2 मई से 7 मई तक लगभग पूरे बिहार में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, गोपालगंज में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान इन क्षेत्रों में 40-50 किमी/घंटा की तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं मधुबनी, वैशाली, सहरसा और किशनगंज में छिटपुट बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग की माने तो 4 मई को अररिया, सुपौल और किशनगंज जैसे जिलों में वज्रपात का ज्यादा खतरा देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग का अपील
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें। 

Tags - Bihar weather update Bihar weather news South Bihar heat wave alert North Bihar rain alert Heat wave in Bihar