logo

दरभंगा से आईटी हब तक सीधी उड़ान: दरभंगा-बेंगलुरु फ्लाइट सेवा का शुभारंभ

बिहार31.jpg

द फॉलोअप डेस्क
 
बिहार स्थित मिथिलांचल के लोगों के लिए हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत किया जा रहा है। बता दें कि दरभंगा से देश के आईटी हब बेंगलुरु के लिए सीधी हवाई सेवा का विधिवत शुभारंभ कर दिया गया है। सरकार के इस पहल से न केवल आम यात्रियों का आवागमन सुगम होगा बल्कि बल्कि व्यापार, शिक्षा और रोजगार के दृष्टिकोण से भी पूरे उत्तर बिहार के लिए मील का पत्थर साबित होने वाला है। दरअसल सरकार के इस पहल का उद्देश्य है- कि मिथिला के लोगों को दक्षिण भारत के प्रमुख शहरों तक पहुंचने के लिए अब पटना या कोलकाता पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इससे उनकी खर्च और समय दोनों की बचत होगी।

इस ऐतिहासिक अवसर पर दरभंगा एयरपोर्ट पर भव्य शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर स्थानीय सांसद गोपाल जी ठाकुर शामिल हुए। इस दौरान सांसद प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पहले दिन यात्रा करने वाले यात्रियों को बोर्डिंग पास देकर विदा किया। सांसद ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह विमान सेवा क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी और यह मिथिलांचल के लिए प्रधानमंत्री की ओर से एक बड़ी सौगात है। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भी इस पहल का पुरजोर स्वागत किया है।

उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को देते हुए कहा कि दरभंगा जैसे सांस्कृतिक केंद्र को बेंगलुरु जैसे आधुनिक आईटी हब से जोड़ना बिहार की प्रगति की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि इस हवाई संपर्क से निवेश के नए रास्ते खुलेंगे और स्थानीय युवाओं को भी बड़े शहरों के साथ तालमेल बिठाने में आसानी होगी।

Tags - Darbhanga Bangalore flight direct flight Bihar to Bengaluru Darbhanga airport news Mithilanchal connectivity Bihar aviation development new flight service India regional air connectivity North Bihar transport IT hub Bengaluru connection travel co