logo

बिहार के सरकारी स्कूल में मिड-डे-मील में नमक की जगह सर्फ मिला दिया, 2 दर्जन बच्चे बीमार

MID_DAY2.jpg

द फॉलोअप डेस्क:

बिहार के बिहारशरीफ जिले में सरकारी स्कूल में मिड-डे-मील में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां नूरसराय थानाक्षेत्र के मध्य विद्यालय परासी में मिड-डे-मील खाने के बाद 2 दर्जन से ज्यादा बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों ने उल्टी और सिरदर्द की शिकायत की। बच्चों को आनन-फानन में बिहारशरीफ के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिविल सर्जन डॉ. जयप्रकाश सिंह ने जानकारी दी है कि सभी बच्चे फिलहाल खतरे से बाहर हैं। बताया जा रहा है कि खाने में नमक कम होने की शिकायत करने पर कथित तौर पर भोजन में सर्फ मिला दिया गया था। 

 

NGO द्वारा की गई थी भोजन की आपूर्ति
विद्यालय के प्राचार्य शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मिड-डे-मील की आपूर्ति NGO द्वारा की जाती है। दोपहर को भोजन के समय बच्चों ने कहा कि नमक कम है। रसोईघर में नमक और सर्फ का डब्बा एक ही जगह रखा हुआ था और रसोइये ने भूलवश नमक की जगह सर्फ मिलाकर भोजन परोस दिया। भोजन करने के कुछ ही देर बाद बाद बच्चों ने उल्टी, सिरदर्द और चक्कर आने की शिकायत की।

 

अभिभावकों ने बच्चों को खुद पहुंचाया हॉस्पिटल
बच्चों का पहला स्कूल में ही प्राथमिक उपचार किया गया। स्थिति में सुधार नहीं होने पर उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि एंबुलेंस नहीं मिलने पर अभिभावक ऑटो की मदद से बच्चों को खुद ही अस्पताल लाए। अस्पताल में 2-3 बच्चों को एक ही बेड पर लिटाकर इलाज किाय गया। 

Tags - BiharMid Day Meal PoisonBihar Sharif Government SchoolSchool