logo

सड़क किनारे मिला युवक का शव, जमीन विवाद में हत्या की आशंका

murder12.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बेगुसराय से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खम्हार गांव स्थित जोगिया डीह के पास आज सुबह एक युवक की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। वहीं हत्या के बाद आरोपियों ने शव को बहियार में फेंक दिया। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के हर्रक वार्ड-12 के रहने वाले देवेंद्र यादव के 35 वर्षीय पुत्र आशुतोष कुमार के रूप में हुई है। 
स्थानीय लोगों ने बताया कि वे सुबह खेत में घास काटने निकले थे, इसी दौरान सड़क किनारे खून से लथपथ लाश मिली। इसके बाद घटना की सुचना तत्काल मुफस्सिल थाना पुलिस को दी गई। ग्रामीणों ने बताया कि यह रास्ता शाम के वक्त सुनसान हो जाता है जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि हत्या रात में ही हुई हो। 
सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। डीएसपी आनंद कुमार पांडे ने बताया कि प्राथमिक जाँच में लगता है कि किसी ने युवक की कहीं और हत्या कर शव को यहां लाकर फेंक दिया है। फ़िलहाल पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। 
वहीं मृतक के परिजनों ने बताया कि आशुतोष शुक्रवार की शाम 7 बजे घर से निकला था और उसके बाद वापस ही नहीं लौटा। उन्होंने जानकारी दी कि पिछले 18 वर्षों से उसका अपने पड़ोसी से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। और हाल ही में तीन धुर जमीन को लेकर फैसला भी हुआ था। जिसके बाद विवाद और बड़ा हो गया। वहीं उन्होंने कहा कि आशुतोष पर पहले से फायरिंग का आरोप भी था और करीब एक माह पहले ही वह जेल से छूटकर आया था। जिसके बाद पुलिस इस घटना की जांच और गहराई से करने में जुट गई है। 
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar khabar bihar update bihar trending news crime news crime latest news crime khabar begusarai news begusarai latest news begusarai crime khabar