logo

दरभंगा डीएम ने 28 राजस्व कर्मियों को सस्पेंड किया, सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल पर चले गये थे 

दरभंगा डीएम ने 28 राजस्व कर्मियों को सस्पेंड किया, सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल पर चले गये थे 

दरभंगा 


दरभंगा के जिलाधिकारी (डीएम) कौशल कुमार ने कड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। इसके तहत जिले के अलग-अलग अंचल कार्यालयों में बहाल 28 राजस्व कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इन कर्मचारियों पर सामूहिक अवकाश लेकर सरकारी कामकाज को ठप करने का आरोप लगाया गया है।  जिलाधिकारी ने सभी सस्पेंड कर्मियों के खिलाफ आरोप पत्र (प्रपत्र ‘क’) तैयार करने का विभागीय आदेश जारी किया है। कुमार ने साफ किया है कि जांच की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए आगे की बर्खास्तगी की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। 

हड़ताल को सामूहिक अवकाश का रूप दिया

जिला स्तर के अन्य अधिकारियों ने बताया कि आरोपी कर्मचारियों ने हड़ताल को सामूहिक अवकाश का रूप देकर राजस्व से जुड़े कार्यों को रोकने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि 11 फरवरी से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर जारी सामूहिक अवकाश के कारण सरकारी कार्य लगातार प्रभावित हो रहे थे। इसे देखते हुए प्रशासन की ओर से ये सख्त कदम उठाया गया है।  


ये कर्मचारी हुए सस्पेंड 

सस्पेंड कर्मचारियों में सदर अंचल के 10, बहादुरपुर के 9, बहेड़ी के 12, हायाघाट के 8, हनुमाननगर के 5, सिंहवाड़ा के 10, केवटी के 11, जाले के 11, मनीगाछी के 7, तारडीह के 4, बेनीपुर के 9, अलीनगर के 4, बिरौल के 7, गौड़ाबौराम के 4, किरतपुर के 2, घनश्यामपुर के 5, कुशेश्वरस्थान के 5 और कुशेश्वरस्थान पूर्वी के 5 कर्मचारियों के नाम शामिल हैं। 


 

Tags - Bihar Bihar News Bihar।atest News Bihar News Update Bihar News in Hindi Bihar।atest News Update