logo

दरभंगा में दिल दहला देने वाली घटना, तालाब में मिली पति-पत्नी की लाश, गांव में शोक का माहौल

darbhanga_maut.JPG

द फॉलोअप डेस्क 

बिहार के दरभंगा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भरवाड़ा गांव में तालाब से पति-पत्नी के शव बरामद हुए हैं। मृतकों की पहचान सनाउल्लाह (52) और उनकी पत्नी इशरत प्रवीण (48) के रूप में हुई है। सुबह जब गांव के एक बच्चे ने तालाब में लाश तैरती देखी, तभी इस घटना का पता चला। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पूरे गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से दोनों शवों को तालाब से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की हर पहलू से जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि दोनों में से एक पहले तालाब में गिरा होगा और दूसरा उसे बचाने की कोशिश में डूब गया।

हालांकि, पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा। परिजनों के अनुसार, दोनों पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थे, खासकर महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। परिवार की सदस्य मुसरत परवीन ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले भी महिला तालाब में कूदने चली गई थी, लेकिन उस समय पुलिस की मदद से उसे बचा लिया गया था। पुलिस के मुताबिक, कुछ दिन पहले डायल 112 की टीम ने भी महिला को उसी तालाब से सुरक्षित बाहर निकाला था। इसके बावजूद हालात में सुधार नहीं हुआ। फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान और सभी सुरागों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद गांव में शोक और सन्नाटा का माहौल है।

Tags - Darbhanga news pond found couple dead Singhwara police Bharwara village incident husband wife dead Bihar shocking news Darbhanga latest news mental stress incident drowning case Bihar police rescue operation couple found in water Bihar crime ne