द फॉलोअप डेस्क
बिहार में लगातार अपराध की घटनाएं सामने आ रही है। इस बीच बड़ी खबर बिहार के गया जी जिले से है। जहां जनता को सुरक्षा देने वाली पुलिस पर ही हमला कर दिया गया। अपराधियों ने इस बार सीधा पुलिस की टीम पर हमला बोला है। इस घटना में SI का सिर फट गया है। .jpg)
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम फतेहपुर में छापेमारी के लिए गई थी। उसी दौरान कुछ बदमाशों ने टीम पर हमला बोल दिया, जिससे ASI के सिर में चोटें आई हैं। घायल ASI का नाम मनोज कुमार बताया जा रहा है। ASI मनोज को तत्काल गया जी के एक अस्पताल ले जाया गया। जिसके बाद मनोज कुमार के सिर में कुल 12 टांके लगे हैं। 
घटना के बारे में जानकारी मिली है कि रविवार की रात पुलिस की टीम शराब बरामदगी मामले में छापेमारी करने कुहरी गांव गई थी। जहां से एक ऑटो से 450 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया था। जिसके बाद बीते सोमवार को पुलिस ने घटना पर एक्शन लिया था तभी अपराधियों ने इन पर हमला कर दिया।