द फॉलोअप डेस्क
महागठबंधन में शामिल भाकपा-माले ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। हालांकि, महागठबंधन में सीट शेयरिंग का फार्मूला अभी तक तय नहीं हुआ है, फिर भी भाकपा-माले ने अपनी पहली सूची में कुल 18 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। इस सूची में दीघा से सुशांत सिंह राजपूत की ममेरी बहन दिव्या गौतम को टिकट दिया गया है। वहीं, डुमरांव विधानसभा सीट से अजीत कुशवाहा को, और काराकाट सीट से अरुण सिंह को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है।
भाकपा-माले ने जिन उम्मीदवारों को टिकट दिया है, उनकी सूची इस प्रकार है:
तरारी (196) – मदन सिंह चन्द्रवंशी
अगिआंव SC (195) – शिवप्रकाश रंजन
आरा (194) – कयामुद्दीन अंसारी
डुमरांव (201) – अजीत कुमार सिंह उर्फ अजीत कुशवाहा
काराकाट (213) – अरुण सिंह
अरवल (214) – महानंद सिंह
घोषी (217) – रामबली सिंह यादव
पालीगंज (190) – संदीप सौरभ
फुलवारी (188) – गोपाल रविदास
दीघा (181) – दिव्या गौतम
दरौली (107) – सत्यदेव राम
जिरादेई (106) – अमरजीत कुशवाहा
दरौंदा (109) – अमरनाथ यादव
भोरे (103) – जितेंद्र पासवान
सिकटा (09) – वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता
वारिसनगर (132) – फूलबाबू सिंह
कल्याणपुर (131) – रंजीत राम
बलरामपुर (65) – महबूब आलम
.jpeg)