logo

करंट लगने से दंपति की मौत, इंतजार में रह गये 7 बच्चे; मोतीहारी में दर्दनाक हादसा

मे्न.jpg

मोतिहारी/बिहार
मोतिहारी में डबल डेकर बस से नालंदा जिला स्थित अपने गांव लौट रहे दंपति की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। ईंट-भट्ठे पर काम कर अपना जीविकोपार्जन करते थे। पावापुरी के शमवशरण मंदिर के पास मजदूरी कर लौट रहे श्रमिकों से भरी बस 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गई। इस दर्दनाक हादसे में दंपति की मौत हो गई, जबकि बस में सवार करीब 25 मजदूर झुलस गए। दंपति अपने पीछे 7 बच्चे छोड़ गए हैं।

स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरु किया
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस की छत पर साइकिल समेत अन्य सामान लदा हुआ था। मंदिर के पास पहुंचते ही सामान 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार के संपर्क में आया और देखते ही देखते पूरी बस में करंट दौड़ गया। इस हादसे में बस में सवार लोग भी चपेट में आ गए। घटना के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। आसपास में मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरु किया। सभी घायलों को नगर पंचायत पावापुरी के उप मुख्य पार्षद संजीव प्रसाद सिंह और ग्रामीणों के सहयोग से तत्काल VIMS अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने घोसरावां निवासी रुदल मांझी (40) और उनकी पत्नी फूलो देवी (35) को मृत घोषित कर दिया। 

मां-बाप का साया छिन लिया
बताया जा रहा है कि रुदल मांझी के चार बेटे और तीन बेटियां हैं। सात बच्चों के लिए मां-बाप की घर वापसी का इंतजार अब कभी खत्म नहीं होगा। गांव पहुंचने से मात्र 1.5 किमी. की दूरी पर हुआ ये हादसा सातों बच्चों के सिर से मां-बाप का साया छिन लिया। सूचना मिलते ही बच्चों की रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में इस घटना के बाद से मातम का माहौल है। वहीं घायलों में करीना देवी, संतोष मांझी, पवन कुमार, सरोज देवी, कारू मांझी, रिंकू देवी, धर्मेंद्र मांझी और पुटूस कुमारी शामिल है।

Tags - Motihari News Bihar News Electrocution Accident Couple Death