द फॉलोअप डेस्क
देश के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के द्वारा सादगी से मनाया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों और जरूरतमंद विद्यार्थियों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया।
देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू ने कहा कि राहुल गांधी वंचितों, शोषितों और पिछड़े तबके के सशक्त आवाज हैं। देश में उनकी पहचान स्पष्टवादी और जननेता के रूप में है। कमजोर वर्ग के लिए उनके संघर्ष प्रेरणादायी होते हैं। राहुल गांधी के जन्मदिन पर हम संकल्प लेते हैं कि उनके सपनों के भारत के निर्माण को लेकर हम कांग्रेसजन लगातार प्रयास करते रहेंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने इस कार्यक्रम में शिरकत कर कहा कि देश के नेता प्रतिपक्ष, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी संग्रह के प्रतीक हैं। राहुल गांधी को देश का भविष्य बताते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि जिस ऊर्जा और जीवटता के साथ समाज के अंतिम पायदान के व्यक्ति के लिए हमारे नेता संघर्ष करते हैं उन्हें और शक्ति हमसब प्रदान करने का संकल्प दोहराते हैं। उनके जन्मदिन पर हम उनके युवाओं, महिलाओं, मजदूरों, वंचितों और शोषितों के लिए लगातार प्रयास की सराहना करते हुए उनको अपना पूर्ण समर्थन देते हैं। देश के जननेता राहुल गांधी हैं और उनके नेतृत्व में ही देश का उज्ज्वल भविष्य बन सकता है।