logo

CM सम्राट ने शुरू किया 'सहयोग कार्यक्रम', अब हर महीने जनता से करेंगे सीधा संवाद

samrat13.jpg

पटना/बिहार
पटना में मंगलवार से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य स्तरीय 'सहयोग कार्यक्रम' की शुरुआत की है। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित उसी परिसर में आयोजित किया जा रहा है, जहां पहले पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनते थे। नए कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों को अपनी शिकायतें और समस्याएं सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का अवसर देना है।

अब प्रभावित लोग सीधे मुख्यमंत्री से करेंगे संवाद
मुख्यमंत्री ने बताया कि कई बार जिला स्तर पर लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान नहीं हो पाता है या उनकी शिकायतें लंबित रह जाती हैं। ऐसे मामलों में अब प्रभावित लोग सीधे मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात रख सकेंगे। कार्यक्रम के दौरान संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे, ताकि शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके। साथ ही आवश्यक मामलों में मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिए जा सकें।

प्रत्येक महीने के दूसरे मंगलवार को
राज्य सरकार के अनुसार, 'सहयोग कार्यक्रम' प्रत्येक महीने के दूसरे मंगलवार को आयोजित किया जाएगा। इसका मकसद प्रशासन और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना, शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया को तेज करना और सरकारी व्यवस्था को अधिक जवाबदेह बनाना है।

Tags - CM Samrat Bihar CM Samrat ChaudharySahyog Program