देवधरा/पटना
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को देवधरा स्थित सिंधवरिणी जलाशय परियोजना का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके साथ ही परियोजना की वर्तमान स्थिति और निर्माण कार्यों की प्रगति का विस्तृत अवलोकन किया। इस दौरान सीएम ने परियोजना से जुड़े अधिकारियों से कार्यों की जानकारी ली और स्पष्ट दिशा-निर्देश दिया कि समयबद्ध तरीके से निर्माण पूरा करवाई जाए। इससे संबंधित तस्वीरे मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया (X) पर साझा की हैं।
देवधरा के सिंधवरिणी जलाशय परियोजना का हवाई सर्वेक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं परियोजना की वर्तमान स्थिति का विस्तृत अवलोकन किया।
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) June 28, 2026
यह परियोजना क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, जल संसाधनों के प्रभावी प्रबंधन, कृषि उत्पादन में वृद्धि तथा किसानों की समृद्धि के लिए अत्यंत… pic.twitter.com/q2baGNGlcR
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि सिंधवरिणी जलाशय परियोजना क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, जल संसाधनों के प्रभावी प्रबंधन, कृषि उत्पादन बढ़ाने और किसानों की समृद्धि के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सरकार इस परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ा रही है, ताकि किसानों को इसका अधिकतम लाभ मिल सके।