Bihar School Live Classes:
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज ‘बिहार स्कूल लाइव क्लासेज’ का शुभारंभ किया। लाइव क्लासेज के विस्तार के तहत पटना के 150 सरकारी विद्यालयों में 16 जुलाई से इसकी शुरुआत हो गई है। अब सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को लाइव क्लासेस के साथ-साथ AI आधारित स्टडी हेल्प, स्मार्ट डिजिटल कंटेंट, नोट्स, मॉक टेस्ट और JEE, NEET तथा CUET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की सुविधा भी मिलेगी।
नए युग की ओर बिहार का एक और ऐतिहासिक कदम।
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) July 15, 2026
'बिहार स्कूल लाइव क्लासेज' के विस्तार के माध्यम से 16 जुलाई 2026 से पटना के 150 सरकारी विद्यालयों में लाइव क्लासेज की शुरुआत होगी। कक्षा 9–12 के विद्यार्थियों को लाइव क्लास, AI आधारित अध्ययन सहायता, स्मार्ट डिजिटल कंटेंट, नोट्स, मॉक…
JEE-NEET की मुफ्त कोचिंग भी शुरू
सरकार का लक्ष्य है कि जुलाई के अंत तक यह सुविधा पटना के सभी 422 सरकारी उच्च विद्यालयों तक पहुंचाई जाए। इसके अलावा, पटना के 10 मॉडल स्कूलों में JEE-NEET की मुफ्त कोचिंग भी शुरू की गई है, जिसे आगे बढ़ाकर 146 मॉडल स्कूलों तक ले जाने की योजना है।

शास्त्रीनगर स्थित बालिका हॉकी प्रशिक्षण केंद्र
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने शास्त्रीनगर स्थित बालिका हॉकी प्रशिक्षण केंद्र को आधुनिक खेल सामग्री उपलब्ध कराने और वहां एस्ट्रो टर्फ बनाने की दिशा में काम शुरू करने की भी घोषणा की। इन सभी योजनाओं की शुरुआत शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बिहार स्मार्ट क्लास के उद्घाटन के साथ की गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसे शिक्षा के क्षेत्र में नए युग की ओर बिहार का एक और ऐतिहासिक कदम बताया।