logo

CM सम्राट चौधरी ने सभी DM और SP को बुलाया पटना, अपराध पर लगाम लगाने की तैयारी

CM सम्राट चौधरी ने सभी DM और SP को बुलाया पटना, अपराध पर लगाम लगाने की तैयारी

पटना
राजधानी पटना में आज गुरुवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक दिवसीय बैठक बुलाई। बैठक में सभी DM और SP मुख्यरुप से शामिल हुए। राज्य में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह बैठक बुलाई गई। राज्य में प्रशासनिक व्यव्स्था को मजबूती देने के निर्देश दिए गए। 

एआई सीखने पर जोर
बैठक में प्रशासनिक निगरानी और जवाबदेही को लेकर विशेष जोर दिया गया। प्रखंड और थाना स्तर पर कामकाज की समीक्षा और सुधार के उपायों पर चर्चा की गई। राज्य में बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार पर नियंत्रण, कानून व्यवस्था और प्रशासन में पारदर्शिता बढ़ाने जैसे मुद्दों को प्राथमिकता दी गई। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे आधुनिक तकनीक यानी एआई को सीखने पर जोर दिया गया। 

ग्रामीण स्तर पर समस्याओं का समाधान
सरकार ग्रामीण स्तर पर समस्याओं के समाधान के लिए बड़ा अभियान चलाने जा रही है। पंचायतों में सहयोग शिविर लगाएं जाएंगे। अगले तीन महीने में ये शिविर लगाएं जाएंगे, इनके जरिए जमीन विवाद से लेकर विभिन्न तरह की समस्याओं को सरकारी अधिकारी सुनेंगे और उनका समाधान किया जाएगा। सरकार की ओर से ये महत्वाकांक्षी शुरुआत की जा रही है, इसके लिए सचिवालय स्तर के 37 अधिकारियों को जिलों में भेजा गया है। इनकी प्रतिनियुक्ति तीन महीने के लिए की गई है। इसका नोटिफिकेशन सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी किया गया है।

Tags - Bihar CM meeting Samrat Choudhary meeting DM SP meeting Patna Bihar law and order crime control Bihar governance reforms Bihar administrative review meeting