logo

CM सम्राट का ऐलान: इस दिन भेजे जाएंगे 1.81 करोड़ महिलाओं के खातों में राशि

cm_samrat2.jpg

भागलपुर/बिहार
भागलपुर के गोराडीह में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को राज्य के महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। कार्यक्रम के दौरान सीएम सम्राट ने कई घोषणाओं का ऐलान किया। इस दौरान उन्होंने घोषणा किया कि 25 जुलाई को 1.81 करोड़ महिलाओं के खातों में DBT के माध्यम से सम्मान राशि भेजा जाएगा। सीएम ने कहा कि राज्य की महिलाओं को आर्थिक रुप से मजबूत बनाना उनकी पहली प्राथमिकता है। आत्मनिर्भर महिलाएं ही परिवार व राज्य के विकास की आधारशिला हैं।

अधिकारियों को सख्त निर्देश
इस दौरान सीएम सम्राट ने अधिकारियों को भी सख्त निर्देश दिया कि बार-बार लापरवाही करने के मामलों में तीन बार नोटिस दिये जाने के बाद कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि सहयोग शिविरों के माध्यम से अब तक साढ़े पांच लाख से अधिक शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया जा चुका है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लगातार लापरवाही करने वाले अधिकारियों को दूसरा और तीसरा नोटिस दिया जा रहा है। तीसरे नोटिस के बाद भी अगर सुधार नहीं होता है तो ऐसे कर्मचारियों को सेवा से हटाने की कार्रवाई की जाएगी। 

क्षेत्रीय विकास को लेकर भी कई घोषणाएं
इस दौरान उन्होंने मुंगेर और भागलपुर प्रमंडल के अधिकारियों को जनता की शिकायतों का समय पर निपटारा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जनसभा में मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय विकास को लेकर भी कई घोषणाएं कीं। उन्होंने कहलगांव से बटेश्वर स्थान तक आधुनिक रोपवे निर्माण की घोषणा करते हुए कहा कि इससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बड़ी सुविधा मिलेगी। साथ ही इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इस दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों से विकास कार्यों की नियमित निगरानी करने की भी अपील की। कार्यक्रम में मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, भागलपुर की जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय, एसएसपी, महापौर डॉ. वसुंधरा लाल सहित एनडीए के कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Tags - CM Samrat ChoudharyGoradih Jan Sabha1.81 करोड़ महिलाओं के खाते में राशि