द फॉलोअप डेस्क
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद (MLC) की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. जानकारी के अनुसार आज सुबह 10.00 बजे के करीब CM नीतीश कुमार ने बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह को अपना इस्तीफा सौंपा दिया है। वहीं आगामी 13 अप्रैल के बाद उनके मुख्यमंत्री पद छोड़ने की भी संभावना जताई जा रही है। नीतीश कुमार 2006 से अभी तक बिहार विधान परिषद के सदस्य थे।

उन्होंने 16 मार्च को हुए राज्यसभा चुनाव में जीत हासिल की थी. नियमों के अनुसार, नीतीश कुमार को राज्यसभा के लिए चुने जाने के 14 दिनों के भीतर राज्य विधानमंडल से इस्तीफा देना था। अब सिर्फ CM नीतीश कुमार के इस्तीफे की औपचारिक घोषणा होनी बाकी है। नीतीश कुमार ने राज्यसभा सांसद बनने के बाद MLC पद से इस्तीफा दे दिया है, इस कदम से अब नीतीश कुमार CM के पद से इस्तीफा देने का रास्ता भी साफ हो गया है। सूत्रों के अनुसार वह कभी भी मुख्यमंत्री के पद से भी इस्तीफा दे सकते हैं।
