logo

नीतीश और तेजस्वी एक ही फ्लाइट से जाएंगे दिल्ली, दोनों खेमों में हलचल तेज 

ूारोेनगलगूगेप.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम जारी हो गये हैं। बिहार एनडीए को 30 सीटों पर जीत मिली है। वहीं जदयू को 12 सीटों पर सफलता मिली है। इसी बीच बिहार के सीएम नीतीश कुमार एनडीए की बैठक में शामिल होने दिल्ली जा रहे हैं। वहीं तेजस्वी यादव भी आज इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे हैं। खास बात यह है कि दोनों पटना से एक ही फ्लाइट पर सवार होकर दिल्ली जाने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव सुबह 10:40 बजे विस्तारा की फ्लाइट UK-718 से दिल्ली में NDA और INDIA गठबंधन की बैठक में शामिल होने जाएंगे।


आज एनडीए और इंडिया गठबंधन की दिल्ली में बैठक है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव विस्तारा के विमान से और आज दिल्ली रवाना होंगे। चुनाव परिणाम के बाद पहली बार नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव एक साथ दिखेंगे। नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के एक साथ एक ही विमान से दिल्ली जाने के बाद देश की राजनीति में कई कयास लगाने शुरू हो गए हैं। कल जिस तरह से परिणाम आए हैं और बहुमत के आंकड़े काफी कम है उसके बाद नीतीश कुमार पर विपक्षी डोरे डाल रहे है और उप प्रधानमंत्री बनाने तक की बात उठने लगी है।


बता दें, लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद दिल्ली से लेकर बिहार तक सियासी हलचल तेज है। अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने ललन सिंह पहुंचे हैं। मुंगेर से जितने के बाद पहली बार मिलने पहुंचे हैं। दिल्ली जाने से पहले नीतीश कुमार अपनी पार्टी के आला और अहम नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। जेडीयू राज्यसभा सांसद संजय झा भी सीएम नीतीश से मिलने मुख्यमंत्री आवास पहुंचे हैं। 

Tags - Nitish Kumar Tejashwi Yadav Lok Sabha Elections India Alliance Politics of Bihar Lok Sabha Elections 2024 NDA in Bihar