logo

CM हेमंत सोरेन वोट अधिकार यात्रा में शामिल होने कल जायेंगे बिहार

vay_hs.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा का कल आखिरी दिन है, जिसका समापन पटना के गांधी मैदान में किया जायेगा।और इस दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल होंगे। बता दें कि ये वोट अधिकार यात्रा राहुल गांधी के नेतृत्व में 65 लाख मतदाताओं के नाम हटाये जाने के विरोध में इंडिया महागठबंधन के द्वारा चलायी जा रही है, जिसमें राजद नेता तेजस्वी यादव लगातार साथ नज़र आ रहे हैं।

इस यात्रा की शुरुआत 17 अगस्त को सासाराम से हुई थी। जिसे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इस दौरान इंडिया महागठबंधन के कई नेता मौजूद रहे थे। वहीं 17 अगस्त से शुरू हुए इस यात्रा में लगातार कई बड़े नेता और मुख्यमंत्री शामिल हो रहे हैं।

बीते दिन शनिवार को समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव भी शामिल हुए थे। इसी बीच इस यात्रा के आखिरी दिन झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल होंगे। इस दौरान झारखंड के कई नेता और कार्यकर्ता के भी शामिल होने के संकेत मिल रहे हैं। 
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar update bihar khabar bihar trending news bihar politics vote adhikar yatra rahul gandhi hemant soren bihar election