logo

बिहार की महिलाओं को CM ने दी बड़ी सौगात, 80 पिंक बसों को दिखायी हरी झंडी

पिंक.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं को बड़ा तोहफा दे दिया है। उन्होंने आज महिलाओं के लिए दूसरे फेज में 80 पिंक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन बसों को अब राज्य के विभिन्न जिलों में महिलाओं की सुरक्षित और आरामदायक यात्रा के लिए संचालित किया जाएगा साथ ही सीएम ने बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की 1065 बसों में ई-टिकटिंग सुविधा का शुभारंभ भी किया।
इससे पहले मई में इस सेवा का पहला चरण शुरू किया गया था, जिसमें 20 सीएनजी पिंक बसें शामिल थीं। उनमें से आठ बसें वर्तमान में पटना शहर में संचालित की जा रही हैं। अब दूसरे चरण के साथ, पिंक बसों की कुल संख्या 100 हो गई है। 
यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री आवास में आयोजित किया गया। जहां उनके साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, परिवहन मंत्री और कई अन्य मंत्री भी मौजूद थे। इन बसों में तीन सीसीटीवी कैमरे भी लगाये गए हैं। जिनकी निगरानी कंट्रोल रूम के जरिये की जाएगी। 
फिलहाल इन बसों को पटना के पांच प्रमुख रूटों पर चलाई जा रही हैं। जिसमें गांधी मैदान से दानापुर स्टेशन, गांधी मैदान से एम्स, नेहरू पथ, एम्स रोड और सगुना मोड़ मार्ग शामिल हैं। इन रूटों से होकर चलने वाली बसें मगध महिला कॉलेज, पटना वीमेंस कॉलेज, जेडी वीमेंस कॉलेज, IGIMS और अशोक राजपथ जैसे महत्वपूर्ण शैक्षणिक संस्थानों और व्यस्त स्थानों को कवर करती हैं।
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar update bihar khabar bihar trending news bihar politics bihar election bihar government news CM nitish kumar NDA