द फॉलोअप डेस्क
गया में अंधविश्वास के चलते हत्या का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां जिले के अतरी थाना क्षेत्र के आजाद नगर गांव में भीड़ ने मिलकर ओझा-गुनी के शक में एक व्यक्ति को बंधक बनाकर क्रूरता से हत्या कर दी। मृतक की पहचान 45 वर्षीय प्रीत मांझी के रूप में की गई है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। .jpeg)
मामले की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके बाद मामले की गहन जांच में जुट गई। वहीं चार लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद मौके पर पहुंची अतरी थाना पुलिस मृतक को छुड़ाकर वाहन में बैठने लगी, लेकिन भीड़ ने पुलिस वाहन को घेर लिया और मृतक को दोबारा खींच ले गई। पुलिस की संख्या कम होने के कारण वह वहां से हट गई। इसी बीच ग्रामीणों ने हत्या की इस घटना को अंजाम दे दिया। मामले में कुछ अन्य की भी गिरफ़्तारी के लिए तलाशी ली जा रही है। 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक प्रीत मांझी को शनिवार दोपहर बरगलाकर आजाद नगर गांव बुलाया गया। दरअसल गांव में हाल ही में बिजली मांझी नामक व्यक्ति की मौत हुई थी। और ग्रामीणों को शक था कि प्रीत मांझी ने उस पर जादू-टोना किया है। और इसी इसी अंधविश्वास के कारण गांव के दर्जनों लोगों ने उसे बंधक बना लिया। फिर पहले लाठियों और रॉड से पीटा गया और उसके बाद पसुली से उसकी जीभ और प्राइवेट पार्ट को काट दिया गया। इस हैवानियत के बाद व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। .jpeg)
मृतक की बहु ने सबको धमकाया कि यदि किसी ने प्रीत मांझी को बचाने की कोशिश की उसे भी जान से मार दियुआ जायेगा। वहीं मृतक के परिवार ने निष्पक्ष जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ सुरक्षा की मांग की है।