logo

ईंधन बचत पर मंत्री चिराग पासवान की पहल, काफिले की गाड़ियां घटाने का ऐलान

CHIRAG.jpg

द फॉलोअप,बिहार
LJP (R) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बुधवार को ईंधन बचाने को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने बिहार के सभी पदाधिकारी और राष्ट्रीय पदाधिकारियों को वैश्विक संकट की जानकारी दी। इस दौरान ईंधन बचत पर जोर देते हुए उन्होंने सभी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशों का समर्थन करने की भी अपील की।

मंत्री चिराग ने अपने काफिले से कम किया गाड़ियों की संख्या
प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ राजेश भट्ट ने बताया कि केंद्रीय मंत्री चिराग ने देश में ईंधन की अनिश्चिता को लेकर एहतियातन सभी पदाधिकारी को निर्देशित किया कि वे  राजनीतिक काफिले से परहेज करें, ताकि आने वाले संकट से देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत रखी जा सके। इस दौरान मंत्री चिराग ने अपने काफिले में भी गाड़ियों की संख्या कम करने की बात कही। साथ ही सभी पदाधिकारियों से भी अपील की कि अनावश्यक कार्यकर्मो में शामिल होने से परहेज करें। 

मौके पर मौजूद पदाधिकारी
इस दौरान मौके पर पार्टी के बिहार प्रदेश प्रभारी एवं माननीय सांसद अरुण भारती, बीना देवी, शांभवी चैधरी, राजेश वर्मा, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष अशरफ अंसारी, प्रदेश संयोजक वेद प्रकाश पांडे, मंत्री संजय सिंह, संजय पासवान सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Tags - Chirag Paswan Fuel saving initiative Chirag Paswan convoy LJP Ram Vilas