logo

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के लोगों को दी सौगात, पेंशन मे वृद्धि का किया ऐलान 

nitishk.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के लोगों को बड़ी सौगात देने का ऐलान कर दिया है। दरअसल नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि “मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत विधवा महिलाओं, वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को अब हर महीने 400 रु० की जगह 1100 रु० पेंशन मिलेगी। सभी लाभार्थियों को जुलाई महीने से पेंशन बढ़ी हुई दर पर मिलेगी। सभी लाभार्थियों के खाते में यह राशि महीने की 10 तारीख को भेजना सुनिश्चित किया जाएगा। इससे 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लाभार्थियों को काफी मदद मिलेगी”। यह योजना केवल बिहार के लोगों पर असर नहीं डालेगी बल्कि वहाँ के चुनावी माहौल पर भी असर डाल सकती है।

बता दें कि बिहार में विधानसभा का चुनाव नजदीक है। और ऐसे समय पर नीतीश कुमार का यह पोस्ट चुनावी माहौल में सियासी हलचल ला सकता है।
 

Tags - Bihar Bihar News Bihar।atest News Bihar News Update Bihar News in Hindi Bihar।atest News Update bihar politics bihar politics news bihar election bihar election news trending news