logo

बिहार में आज से शुरू होगी जनगणना, ये 33 सवाल पूछे जाएंगे

6f325.jpg

बिहार

बिहार समेत देशभर में जनगणना 2027 का प्रथम चरण आज 17 अप्रैल से शुरु हो गई है। इधर भागलपुर जिले में जनगणना को लेकर जानकारी जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने दिया। उन्होंने बताया कि इस बार की गणना पूरी तरह से ऑनलाइन माध्यम से कराई जाएगी। साथ ही कहा कि इसकी प्रक्रिया मकानों के सूचीकरण और गणना कार्य के साथ प्रारंभ की जाएगी। दरअसल जनगणना को ऑनलाइन कराने के पीछे का उद्देश्य पारदर्शिता लाना है। लोगों को 1 मई 2026 तक पोर्टल पर जाकर खुद ही सभी जानकारी भरने का समय दिया गया है।

 

देनी होगी ये जानकारी

दरअसल नागरिकों को पोर्टल पर जाने के बाद सबसे पहले राज्य का चयन करना होगा। उसके बाद नाम और मोबाइल नंबर देना होगा। उसके बाद ओटीपी के माध्यम से सत्यापन किया जाएगा। फिर जिला का चयन और नजदीकी स्थान का चयन करना होगा। इसके बाद उन्हें कुल 33 सवालों का उत्तर विकल्प चुनकर देना होगा। इन सवालों में उन्हें मकान, परिवार और घर में उपलब्ध सुविधाओं से जुड़ी जानकारियां देनी होगी। इस दौरान परिवार का मुखिया स्वयं इन सभी विवरणों को भर सकता है। जब तक फॉर्म अंतिम रुप से सबमिट नहीं हो जाता है तब तक इसमें बदलाव किया जा सकता है।
 

कर्मचारी घर-घर जाकर विवरण जांच करेंगे

इसे लेकर डीएम ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि फॉर्म सबमिट होने के बाद एक यूनिट आईडी जेनेरेट होगी, जिसे संभाल कर रखना जरुरी है। लोग इसका स्क्रीनशॉट लेकर या लिखकर भी सुरक्षित रख सकते हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि 2 मई से जब कर्मचारी घर-घर जाकर विवरण जांच करेंगे तो इस समय उन्हें यह आईडी दिखाना होगा। अगर कोई बदलाव करने की की जरुरत होगी तो विवरण में परिवर्तन किया जाएगा। इसके साथ ही डीएम ने सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि 17 और 18 अप्रैल को प्राथमिकता के आधार पर अपनी स्व-गणना प्रक्रिया पूरी कर लें। बैठक में उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी लखीराम मुर्मू सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहें।

Tags - Bihar census 2027 India census online process Bhagalpur census update digital census India online self enumeration census registration portal household data collection population survey India 33 questions census family and housing details OTP ve