logo

बिहार में 7 मई को कैबिनेट विस्तार, शपथ ग्रहण में शामिल होंगे पीएम–गृहमंत्री

i21.jpg

द फॉलोअप,बिहार
बिहार में 7 मई को कैबिनेट विस्तार संभव है। बीजेपी के 12, जेडीयू के 11, लोजपा (रामविलास) के 2 और RLM–HAM के 1–1 मंत्री शपथ ले सकते हैं। गौरतलब है कि बीते 15 अप्रैल को NDA सरकार के नए सीएम के रूप में सम्राट चौधरी ने शपथ ली थी। वह बिहार में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बने।विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

गांधी मैंदान में आयोजन
राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैंदान में मंत्रिमंडल विस्तार का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कई नए चेहरों की एंट्री तय मानी जा रही है। राज्यपाल सय्यद अता हसनैन नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इस मौके पर NDA के वरिष्ठ दिग्गज नेता शामिल रहेंगे। 
 

नई इबारत लिखने की तैयारी
ध्यान हो कि हाल ही में राज्य के मुखिया सम्राट चौधरी दिल्ली गए थे। वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से उनकी मुलाकात हुई थी। हालांकि उससे पहले उन्होंने राज्य के डीप्टी सीएम और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मुलाकात की थी। नए मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर गांधी मैंदान में तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। सुरक्षा और प्रोटोकॉल की तैयारियां बखूबी हो रही है। मंत्रिमंडल का यह विस्तार की तैयारी बिहारी की सियासत में नई इबारत लिखने की तैयारी जोरो पर है।

Tags - Bihar cabinet expansion Bihar politics 2026 Samrat Choudhary NDA government Bihar BJP Bihar