द फॉलोअप डेस्क
बिहार से एक बार फिर हैवानियत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बक्सर जिले के डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत सोनवर्षा थाना क्षेत्र में एक छात्रा के साथ 3 युवकों ने मिलकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पीड़िता ने तीन युवकों पर मिलकर उसके साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं पुलिस केवल एक को आरोपी बता रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक, घटना शनिवार सुबह की है, जब छात्रा अपने भाई के साथ ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार तीन युवकों ने उसे जबरन अगवा कर लिया और गांव से थोड़ी दूरी पर स्थित एक बथान में ले जाकर कथित तौर पर दुष्कर्म किया। इस दौरान दरिदों ने छात्रा के भाई का हाथ-पैर बांध कर बंधक भी बना लिया। पीड़िता ने परिजनों को इस घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन मामले को लेकर पुलिस के पास पहुंचे।.jpeg)
मामले की शिकायत मिलते ही सोनवर्षा थाना पुलिस सक्रिय हुई और आरोपियों की तलाश शुरू शुरू कर दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य दो युवकों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया। वहीं एसडीपीओ ने पूछताछ जारी होने और एफआईआर दर्ज होने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट करने का आश्वासन दिया है। सोनवर्षा थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।