logo

बिहार के इस शहर में भाई-बहन का रिश्ता हुआ शर्मसार, लड़की की मां पहुंची थाने 

शादी.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
बिहार के बेगूसराय के वीरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से भाई बहन के रिश्ते को शर्मसार करने की घटना समाने आई है। जहां चचेरे भाई ने अपनी ही बहन से मंदिर में जाके शादी कर ली। जिसकी चर्चा गांव सहित पूरे क्षेत्र में जोर शोर से चल रही है। जानकारी के मुताबिक प्रेमी जोड़े ने दो दिन पहले बेगूसराय के चट्टी रोड में स्थित एक मंदिर में शादी रचा ली। इन दोनों के बीच पिछले 2 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके बाद आखिरकार दोपनों ने मंदिर में जाकर शादी करने का फैसला लिया। इस मामले के संबंध में लड़की की मां ने वीरपुर थाने में आवेदन देकर पुत्री की सकुशल बारमदगी की गुहार लगाई है। 
बेटी को बहला फुसला कर ले गए : लड़की की माँ
मामले दर्ज करवाते हुए लड़की की मां ने कहा है कि मेरी बेटी को शादी की नीयत से बहला फुसलाकर उसे अगवा कर लिया गया है। परिवारवालों ने बताया कि लड़की कॉलेज में फॉर्म भरने गई थी, लेकिन वहां  से वापस नहीं लौटी। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों प्रेमी जोड़े बालिग है। हालांकि, वीरपुर पुलिस को दोनों प्रेमी युगल  के मंदिर में जाकर शादी करने की जानकारी मिल चुकी है। पुलिस लगातार दोनों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है की दोनों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

 

Tags - bihar biharnews biharpost marriage brother crimenews