logo

BPSC TRE-4 का नोटिफिकेशन जुलाई के अंतिम सप्ताह में कभी भी हो सकता है जारी, तैयार रहें अभ्यर्थी

BPSC TRE-4 का नोटिफिकेशन जुलाई के अंतिम सप्ताह में कभी भी हो सकता है जारी, तैयार रहें अभ्यर्थी

BPSC TRE-4:

बिहार विधानसभा में चल रहे मानसून सत्र के दौरान सदन में आज TRE-4 की अधसूचना में हो रही देरी को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा। विपक्ष ने कहा कि राज्य में लंबे समय से लाखों अभ्यर्थी शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। इस पर जवाबी कार्रवाई में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने स्पष्ट करते हुए कहा कि इसी माह जुलाई के अंतिम सप्ताह तक TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि सरकार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को जल्द शुरू करने को लेकर गंभीर है। उन्होंने आगे कहा कि इससे जुड़ी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।


अगले पांच सालों में 1लाख शिक्षकों की नियुक्ति
शिक्षा मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य में अगले पांच वर्षों में एक लाख शिक्षकों की नियुक्ति का लक्ष्य रखा है। इसको ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग तेजी से काम कर रहा है। शिक्षा मंत्री ने सदन में भरोसा दिलाया कि भर्ती प्रक्रिया में आने वाली तकनीकी और प्रशासनिक समस्याओं को दूर किया जा रहा है। सरकार का दावा है कि TRE-4 भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और समयबद्धता का पूरा ध्यान रखा जाएगा। शिक्षा मंत्री के कहे अनुसार अगर शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होता है और बिना किसी विवाद के समय पर नियुक्ति होती है तो रोजगार की बाट जोह रहे लाखों अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिल सकती है।

Tags - BPSC TRE 4 NotificationBPSC Teacher Recruitment 2026