logo

BJP का ‘प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ 5 मई से शुरू, CM सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

6m30.jpg

द फॉलोअप,बिहार
बिहार के मुंगेर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में 5 मई से बीजेपी का दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित होने जा रहा है। इसका उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे। भाजपा के प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मृत्युंजय कुमार झा ने दी जानकारी। बताया कि यह कार्यक्रम ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ का हिस्सा है।  

वरिष्ठ नेता सिखाएंगे गुर 
इस दौरान राज्य के CM कार्यकर्ताओं को सरकार की सफलताओं से रूबरू कराएंगे साथ ही कार्य विस्तार की भविष्य की दृष्टि पर भी अपना मार्गदर्शन साझा करेंगे। इसको लेकर भाजपा के प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मृत्युंजय कुमार झा ने बताया कि प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं को आदर्श, नैतिकता और "राष्ट्र सर्वोपरि" के सिद्धांत का पाठ पढ़ाया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, मुंगेर के इस शिविर में जिले भर के प्रमुख कार्यकर्ता जुटेंगे। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता उन्हें संगठन की कार्यप्रणाली और जमीनी स्तर पर जनसंपर्क अभियान को गति देने के गुर सिखाएंगे।

मुख्य उद्देश्य
राज्य के सभी 52 सांगठनिक जिलों में यह प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है। राज्य के 1420 मंडलों में प्रशिक्षण पूरा होने के बाद अब जिला स्तर पर इसकी शुरुआत की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। इस वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को केंद्र की गरीब कल्याणकारी योजनाओं और राज्य सरकार के विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी, ताकि वे इन उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से आम जनता तक पहुंचा सकें। साथ ही आगामी अभियानों को सफल बना सकें।

Tags - BJP training campaign 2026 Bihar BJP news Samrat Choudhary inauguration Munger BJP event