logo

घाटशिला उपचुनाव : भाजपा ने जारी की शिवराज सिंह सहित 40 स्टार प्रचारकों की सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

bjpuy.jpg

घाटशिला
आगामी 11 नवंबर को होने वाले घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने इस चुनाव को प्रतिष्ठा का प्रश्न मानते हुए केंद्रीय नेतृत्व स्तर पर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। जारी सूची में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, अन्नपूर्णा देवी, पूर्व केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव, और रांची सांसद संजय सेठ के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भी प्रचार की कमान संभालेंगे।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, ये स्टार प्रचारक आने वाले दिनों में घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जनसभाएं और रोड शो करेंगे। भाजपा इस उपचुनाव को झारखंड में अपनी राजनीतिक मजबूती दिखाने के बड़े अवसर के रूप में देख रही है।  

 


सूत्र बताते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की वर्चुअल सभा की भी तैयारी चल रही है, हालांकि इस पर आधिकारिक घोषणा फिलहाल नहीं हुई है। भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों का कहना है कि पार्टी का संगठन गांव-गांव तक सक्रिय है और स्टार प्रचारकों की यह टीम चुनाव प्रचार को और रफ्तार देगी।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News