logo

बिहार के उपचुनाव के लिए BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, इन दिग्गजों के नाम हैं शामिल   

बिहार के उपचुनाव के लिए BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, इन दिग्गजों के नाम हैं शामिल   

द फॉलोअप डेस्क 

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार की 4 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव  में 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। ये 40 दिग्गज चार विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव से पहले एनडीए प्रत्याशियों के लिए चुनाव से पहले जीत के लिए माहौल बनाएंगे। उपचुनाव को लेकर पार्टी कितनी गंभीर है इसका एहसास सूची देखकर ही हो जाता है। सूची में पार्टी के सभी बड़े दिग्गज नेताओं को जगह मिली है।

लिस्ट में पहला नाम बिहार प्रदेश अध्यक्ष का
भाजपा की ओर से जारी 40 स्टार प्रचारकों की सूची में बिहार के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का नाम पहले नंबर पर है। उसके बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और फिर विजय कुमार सिंह का नाम है। इसके अलावा गिरिराज सिंह,नित्यानंद राय, सतीश चंद्र दुबे,राधा मोहन सिंह,संजय जायसवाल,गोपाल नारायण सिंह,मंगल पांडेय,ऋतुराज सिन्हा और डॉ. राज भूषण निषाद जैसे चेहरे भी अपनी चुनावी रणनीतियों के साथ जनता के बीच जाएंगे। 
 
इन सीटों पर है उपचुनाव 
बिहार विधानसभा की चार सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। इसमें तरारी,रामगढ़,बेलगंज और इमामगंज की सीट शामिल हैं। बीजेपी ने इन चार में से दो सीट तरारी और रामगढ़ सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे है। इसके अलावा,इमामगंज में जीतन राम मांझी की पार्टी ‘हम की दीपा मांझी और बेलागंज में जेडीयू उम्मीदवार मनोरमा देवी को बीजेपी ने अपना समर्थन दिया है। उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकते है। मतदान 13 नवंबर को होगा और परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। 
 

Tags - चुनाव चुनाव न्यूज चुनाव ब्रेकिंग विधानसभा चुनाव विधानसभा चुनाव ब्रेकिंग न्यूज विधानसभा चुनाव ब्रेकिंग चुनाव न्यूज लाइव झारखंड चुनाव झारखंड चुनाव न्यूज झारखंड चुनाव अप़डेट विधानसभा चुनाव अपडेट