logo

पटना में BJP महिला मोर्चा का प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद के पोस्टर पर बरसाए जूते

पटना में BJP महिला मोर्चा का प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद के पोस्टर पर बरसाए जूते

द फॉलोअप डेस्क:

Bihar News: बिहार (Bihar) की राजधानी पटना (Patna) में शनिवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के खिलाफ प्रदर्शन किया। डाकबंगला चौराहे (Dakbangla Chauraha) पर जुटे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस सांसद प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजाम के इस्तीफे की मांग उठाई गई। बीजेपी नेताओं ने राहुल गांधी से माफी मांगने की भी मांग की।

बीजेपी नेताओं ने सांसद के इस्तीफे की मांग की

प्रदर्शन में कुम्हरार विधायक संजय गुप्ता, रत्नेश कुशवाहा और संजीव चौरसिया समेत कई बीजेपी नेता और विधायक शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने सांसद पर लगे यौन शोषण के आरोपों का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेतृत्व से कार्रवाई की मांग की। बीजेपी नेताओं ने कहा कि कांग्रेस को इस मामले में अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए और संबंधित सांसद के इस्तीफे पर फैसला लेना चाहिए।

महिला पुलिसकर्मियों से कथित बदसलूकी का मुद्दा भी उठा

प्रदर्शन में शामिल महिला कार्यकर्ताओं ने हाल के एक विरोध प्रदर्शन के दौरान महिला पुलिसकर्मियों के साथ कथित बदसलूकी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने राहुल गांधी के आचरण पर सवाल खड़े किए और कहा कि महिलाओं के सम्मान की बात करने वाले नेताओं को ऐसे मामलों पर भी जवाब देना चाहिए।

प्रदर्शन से पटना में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी से माफी मांगने और कांग्रेस सांसद के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग दोहराई। डाकबंगला चौराहे पर हुए इस प्रदर्शन के दौरान कुछ समय तक राजनीतिक सरगर्मी बनी रही। बीजेपी ने इस प्रदर्शन के जरिए कांग्रेस को घेरने की कोशिश की।