द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग के द्वारा पार्टियों के साथ बैठक के बाद अब भाजपा ने बड़ा ऐलान कर दिया है। पार्टी ने जानकारी दी है कि 5 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक बिहार में सुझाव यात्रा चलाई जाएगी। यह यात्रा आज शुरू कर दी गई है, जो कि राज्य के हर जिले में आयोजित की जाएगी। .jpeg)
इसका मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के घोषणा पत्र यानी मेनिफेस्टो हेतु लोगों की राय एकत्र करना होगा। इसे लेकर भाजपा काफी सक्रिय दिखाई दे रहा है वहीं एनडीए गठबंधन के लिए भाजपा ने चुनाव अभियान की कमान संभाल ली है, बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान भी पटना पहुँच चुके है। जिसके बाद पार्टी योजना बना रही है कि चुनाव की घोषणा के बाद 10 अक्टूबर तक सीट शेयरिंग को अंतिम रूप दे दिया जायेगा। 
इस मामले को लेकर भाजपा का कहना है कि आने वाले चुनावों में जारी होने वाले मेनिफेस्टो महज नेताओं की सोच पर नहीं, बल्कि जनता की राय और सुझावों पर आधारित होगी। उन्होंने दावा किया है कि लगभग 1 करोड़ लोगों से घोषणा पत्र से संबंधित सुझाव लिए जायेंगे और अगले 5 साल तक का रोडमैप तैयार किया जाएगा। इन 1 करोड़ लोगों में किसानों से लेकर महिलाओं तक, युवाओं से लेकर मजदूरों तक-हर वर्ग को शामिल करने की योजना बनाई जा रही है।.jpg)
पार्टी ने जानकारी दी है कि बिहार के सभी 38 जिलों में करीब 3 हजार सुझाव पेटियां लगाई जाएंगी। जिनमें लोग अपने सुझाव लिखकर डाल सकेंगे। इसके साथ ही भाजपा पूरे बिहार में LED चुनाव रथ रवाना करने की भी योजना बना रही है।