logo

लूट का विरोध करने पर भाजपा नेता के भाई की हत्या, SP ने किया थानाध्यक्ष को निलंबित

deathhh.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के भोजपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां लूट की वारदात को अंजाम देते समय अपराधियों ने एक CSP संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया गया कि मृतक भाजपा नेता का भाई है। मिली जानकारी के अनुसार, जिले के बहोरनपुर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर पहले अपराधियों ने CSP संचालक से 4 लाख 12 हजार रुपए लूटे। इसके बाद लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने उनके सिर पर गोली मार दी, जिससे संचालक की मौत हो गई। घटना के समय मृतक गौरा बाजार स्थित बैंक से पैसे निकाल कर CSP जा रहे थे।SP ने किया थानाध्यक्ष को सस्पेंड
बताया जा रहा है कि अपराधियों ने संचालक के सिर में काफी करीब से गोली मारी थी। ऐसे में उसे इलाज के लिए पटना ले जाया जा रहा था। इसी क्रम में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद SP ने बहोरनपुर थानाध्यक्ष अभय शंकर को निलंबित कर दिया है। यह एक्शन SP ने थानाध्यक्ष के लगातार हो रही आपराधिक वारदात को रोकने में विफल रहने के कारण उठाया है। घटना बहोरनपुर बांध के पास दोपहर करीब 3:30 बजे की है।

भाजपा नेता का भाई है मृतक
वहीं, मृत CSP संचालक की पहचान बहोरनपुर थाना के दामोदरपुर गांव के रहने वाले स्व राजेंद्र राय के 38 वर्षीय बेटे धर्मेंद्र कुमार राय के रूप में की गई है। बताया गया कि धर्मेंद्र दामोदरपुर बाजार में PNB बैंक का CSP केंद्र चलाते थे। मृतक के भाई भाजपा के नेता हैं।बाइक सवार अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम
घटना के संबंध में जानकारी दी गई कि अपाची बाइक पर सवार 2 अपराधियों ने धर्मेंद्र पर फायरिंग की है। दोनों आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद चमरपुर गांव की ओर फरार हो गए। फिलहाल, पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है।

इस मामले पर SP राज ने कहा कि CSP संचालक के साथ 4 लाख 12 हजार रुपए लूटे गए हैं। इस वारदात का CCTV फुटेज भी मिल गया है, जिसके आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है। इसके साथ ही DIU टीम को भी छानबीन में लगाया गया है। SP ने बताया है कि जल्द सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tags - Bhojpur CSP Operator Murder Loot BJP leader’s brother Crime News Bihar News Latest News Breaking News