logo

तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को कुचला, इलाज के दौरान मौत; परिवार में मातम

patna31.jpg

पटना/बिहार
पटना जिले के बिक्रम थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को कुचल दिया, जिससे गंभीर रुप से घायल युवक इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना एनएच-139 पर आंध्र चौकी के समीप की है। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद से ट्रक चालक फरार है।
 
मृतक की पहचान
मृतक की पहचान 26 वर्षीय जयराम कुमार के रूप में हुई है, जो बिक्रम थाना क्षेत्र के मनेर तेलपा गांव का निवासी था। जानकारी के मुताबिक, जयराम अपनी बाइक से नौबतपुर की ओर घर लौट रहा था। इसी दौरान आंध्र चौकी गांव में सामने से आ रहे एक बालू लदे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भयावह थी कि युवक सड़क किनारे गिर गया और हादसे में गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास में मौजूद लोगों ने बचाव के लिए दौड़े और तुरंत आनन-फानन में बिक्रम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया।   

फरार ट्रक चालक की तलाश
सूचना मिलते ही बिक्रम पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरु की। पूछताछ में स्थानीय लोगों ने सारी घटनाक्रम को बताया। फिलहाल पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

Tags - Patna Road Accident Bikram Road Accident