logo

बिहार युवा कांग्रेस ने बजट के विरोध में प्रधानमंत्री मोदी का पुतला जलाया, विशेष राज्य का भी उठा मुद्दा

कांग्रेस_बिहार_यूवा.jpg

द फॉलोअप डेस्क
आज बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास के नेतृत्व में पटना के इनकम टैक्स गोलंबर पर बजट के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया गया। युवा कांग्रेस अध्यक्ष गरीब दास ने कहा कि बिहार भौगोलिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़ा हुआ राज्य है, इसलिए इसे विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस बजट में बिहार के युवा, किसान, महिलाएं और महंगाई के मुद्दे पर कोई बात नहीं की गई है, और केंद्र सरकार ने बिहार के साथ धोखा किया है।

इस मौके पर बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के सह प्रभारी रौशनी कुशल जैसवाल, लीगल सेल के चेयरमैन विकास झा, उपाध्यक्ष अशुतोष त्रिपाठी, अमरदीप कुमार, खुशबू कुमारी, खुर्रम खान, मुकुल यादव, विवेक चौबे, सिकंदर कुमार, गौहर अली, राज देव, विशाल यादव समेत सैकड़ों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Tags - BIHAR POLITICS YOUTH CONGRESS BIHAR PM MODI SPECIAL STATE BIHAR BIHAR POLITICAL NEWS BIHAR TOP NEWS