logo

बिहार में आज से साफ रहेगा आसमान, अगले 4-5 दिनों मे 3-6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है तापमान

mafer.jpg

बिहार
बिहार के सभी जिलों में आज से आसमान साफ रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 4 से 5 दिनों में अधिकतम तापमान 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। वहीं कई जिलों में पारा 38 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। 

दोपहर 12 बजे से लेकर 4 बजे तक लू चलने की आशंका

हालांकि इस दौरान मौसम विभाग ने कैमूर, डेहरी, पटना, गया, औरंगाबाद, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, मुजफ्फरपुर और वैशाली जिलों को ज्यादा संवेदनशील बताया है। मौसम विभाग की माने तो दोपहर 12 बजे से लेकर 4 बजे तक लू चलने की भी आशंका है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर लोगों से अपील की है कि खुद हाइड्रेट ऱखें। जहां पटना और आसपास के इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है वहीं गया और दक्षिण बिहार की बात करें तो पारा 41 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। उत्तर बिहार में भी 38 से 40 डिग्री तक तापमान बढ़ने का अनुमान है।

Tags - Bihar weather clear sky Bihar temperature rise Bihar heatwave Bihar Bihar मौसम अपडेट rising temperature India Bihar heat alert summer heat Bihar temperature 38 to 42 Bihar Bihar districts heatwave IMD alert Bihar hot weather Bihar dehydration